फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 13877 किसानों ने 119679 एकड़ भूमि का करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के 13877 किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 119679 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया है। इन किसानों को सरकार की तरफ से 11 करोड़ 96 लाख 79 हजार रुपए का आर्थिक लाभ दिया जाएगा। इस जिले में किसान 30 नवंबर 2023 तक फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते है। जो किसान अपना पंजीकरण करवाएगा, वह सरकार की योजनाओं का फायदा भी उठा सकेगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त शांतनु शर्मा ने किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अपना पंजीकरण करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योजना का अधिक से अधिक किसानों को फायदा उठाने के लिए 30 नवंबर तक किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें