कुरुक्षेत्र। सैनी सभा के शिविर में रक्तदान करते हुए युवती को प्रोत्साहित करते पदाधिकारी। स्व
कुरुक्षेत्र। सैनी समाज सभा धर्मशाला में मासिक बैठक के बाद एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। महासचिव अवतार सैनी ने बैठक में जुलाई माह का आय-व्यय का ब्योरा पढ़कर सुनाया। चंडीगढ़ से आई ब्लड बैंक की टीम ने शिविर में रक्त संग्रहण किया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी और सभा के प्रधान गुरनाम सैनी ने रक्तदानियों को प्रोत्साहित किया। कैलाश सैनी ने युवाओं से नशाखोरी से दूर रहने और अच्छी शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। शिविर में कुल 133 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साक्षी सैनी, सीमा सैनी और निशा सैनी सहित अनेक युवक-युवतियों ने रक्तदान में योगदान दिया। भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश सैनी भी युवाओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे, जिन्हें महाराजा शूर सैनी का स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।