पिहोवा। पिछले एक महीने से बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोर 26 हजार रुपये की नगदी और एलईडी समेत अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए। दीवान कालोनी निवासी जसपाल सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि वह अपने काम के सिलेसिले में दिल्ली में ही रहता है। बीते 22 फरवरी को उसकी पत्नी भी अपने घर का ताला लगा उसके पास रहने आई हुई थी। वीरवार को उनके पड़ोसी राजबीर से उन्हें सूचना मिली थी कि उनके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना पाकर वह अगले दिन अपने घर पहुंचा। घर के मेन गेट, कमरों तथा अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया गया कि चोर अलमारी से 26 हजार रुपये नगदी, एलईडी एवं अन्य घरेलू सामान चुरा ले गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।