कुरुक्षेत्र । जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने कहा कि वर्ष 2019-20 के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा नियम 2003 के अंतर्गत नियम 134ए के तहत निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दूसरी कक्षा से दसवीं कक्षा व 12वीं कक्षाओं में ईडब्लयूएस तथा बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों के दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। उन्होंने बताया कि कक्षा दूसरी से 12वीं तक आवदेन जमा करवाने की अवधि 28 मार्च से 4 अप्रैल 2019 तक है। इसके लिए आवेदन फार्म संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाएं जाने है, कक्षा दूसरी से 12वीं दाखिला हेतू पात्र आवेदकर्ताओं की सूचि संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में 5 अप्रैल 2019 को घोषित की जाएगी, कक्षा दूसरी से 10वीं व कक्षा 12वीं में दाखिले हेतू मूल्यांकन परीखा का आयोजन 7 अप्रैल 2019 को खंड स्तर पर किया जाएगा, उपरोक्त मूल्यांकन परीखा का परिणाम कक्षा दूसरी से 10वीं व कक्षा 12वीं का 11 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।