फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों और वैज्ञानिक प्रयोगशाला में उपलब्ध अनुसंधान सुविधाओं पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वैज्ञानिक प्रयोगशाला पर एनआईटी में संगोष्ठी
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के भौतिकी विज्ञान विभाग द्वारा वाइड बैंडगैप सेमीकंडक्टर्स विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी की गई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एनआईटी निदेशक डॉ. सतीश कुमार शामिल हुए।। उन्होंने वैज्ञानिक विकास और विस्तृत बैंड गैप सेमीकंडक्टर्स के क्षेत्र में होने वाली उन्नति के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं के वक्ताओं द्वारा 11 आमंत्रित वार्ताएं दी गई। विद्यार्थियों ने मौखिक और पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से अपने वैज्ञानिक कार्य को प्रस्तुत किया। जिसमें आईआईटी (दिल्ली) की सुचि कौशिक, एनपीएल (दिल्ली) के प्रशांत त्यागी और आईआईटी (रोपड़ ) की कनिका अरोड़ा को सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति के लिए चुना गया। इस अवसर पर संस्थान के डीन (योजना एवं विकास) प्रो. अखिलेश स्वरूप, प्रो. आरपी चौहान, डा. अनुराग गौड़ तथा प्रो. अश्वनी कुमार सहित अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें