फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और कार की टक्कर के बाद पेड़ से टकराए दोनों वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड पर टाली फार्म के पास एक बस और नैनो कार की टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन पेड़ से टकरा गए। गनीमत रही इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। जबकि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को कुरुक्षेत्र रोड पर गांव टाली फार्म के पास दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया। महिला रीना रानी निवासी कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह अपनी माता अंगूरी देवी के साथ कार में सवार होकर पिहोवा से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। टाली फार्म के पास पहुंचने पर अचानक उनकी कार के आगे एक बस आ गई और बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार व बस दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों वाहन सड़क के नीचे उतर कर पेड़ से टकरा गए, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी। पुलिस ने महिला रीना रानी के ब्यान पर इत्तफाकिया रपट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें