खेल मंत्री आज करेंगे स्टेडियम का उद्घाटन
कुरुक्षेत्र । खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज शनिवार सायं 3 बजे शाहबाद हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान का उदघाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने दी है।