शिमला से आई महिला सरपंच घायल
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता शक्ति सम्मेलन में आई हिमाचल प्रदेश के शिमला की एक महिला जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के शिमला के कुल गांव की सरपंच मैना (28) पत्नी राजू यहां आई हुई थी। सोमवार रात जाट धर्मशाला के बाथरूम गिरकर जख्मी हो गई। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिये दाखिल कराया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।