फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विश्व विख्यात कलाकार बिखेरेंगे बहुरंगी कला की छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कई विश्वविख्यात कलाकार अपनी बहुरंगी कला की छटा बिखेरेंगे। सामाजिक, आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों को परिभाषित करने वाली प्रस्तुतियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। ये बातें डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने लघु सचिवालय के सभागार में बैठक के दौरान कहीं। डीसी ने कहा कि इस बार गीता महोत्सव में जाने-माने कलाकार एवं कई मशहूर फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी। गीता महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों से डीसी ने बातचीत की तथा उनके कार्यक्रमों को प्रोजेक्टर पर भी देखा। कहा कि कार्यक्रम गीता विषय से संबंधित होना चाहिए। कार्यक्रम प्रस्तुति की समय सीमा का भी ध्यान रखा जाए। महोत्सव में 13 से 18 दिसंबर तक प्रस्तुत होने वाले मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। देश-विदेश के कलाकार भी प्रतिभा दिखाएंगे। संबंधित अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। डीसी ने बताया कि कवि सम्मेलन भी कराया जाएगा। महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर तट पर सायंकालीन भजन संध्या और उसके बाद आरती का आयोजन होगा। महोत्सव को यादगार बनाने के लिए केडीबी और राज्य सरकार की तरफ से कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल पहुंचेंगे। इस अवसर पर केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संयम गर्ग, केडीबी मानद सचिव मदनमोहन छाबडा, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सयुंक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी, कला एवं सांस्कृतिक विभाग की सांस्कृतिक अधिकारी रेनू हुड्डा, एनजेडसीसी के अधिकारी जगदीश सिंह एवं कमलेश शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, केडीबी सदस्य डॉ. शुचि स्मिता एवं लेखा अधिकारी लक्ष्मीनाथ शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें