फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड करने का आरोपी टीचर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। गांव स्याणा सैदां स्थित एक प्राइवेट स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी टीचर सतनाम सिंह को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी जयनारायण शर्मा ने बताया कि बीते रोज गांव स्याणा सैदां के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत मिली थी। इसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी टीचर सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और उसे 14 दिन की न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बतां दे कि बुधवार को गांव स्याणा सैदां में टीचर सतनाम सिंह ने कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद स्कूल में खूब हंगामा हुआ था। पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें