फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद का कुरुक्षेत्र में रहा आंशिक असर, विभिन्न बाजार कराए गए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एससी-एसटी एक्ट में संशोधन कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने वाले सरकार के कदम के विरोध में धर्मनगरी में भी सवर्ण वर्ग द्वारा किए गए भारत बंद का असर कुरुक्षेत्र में भी रहा। हालांकि यह आंशिक तौर पर ही रहा, लेकिन सवर्ण वर्ग द्वारा कराए गए बंद को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा। भारत बंद के आह्वान के चलते सुबह करीब 10 बजे ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान, गुर्जर सभा के प्रधान नरेश आर्य, पूर्व प्रधान राम रत्न, क्षेत्रिय महासभा के प्रधान महेंद्र सिंह तंवर, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश, राजेश सिंगला, अशोक सिंगला, रामनिवास बंसल, रामकुमार मित्तल, पवन कुमार, धर्मपाल, सतपाल शर्मा, मुनीष शर्मा सहित भारी सख्यां में लोग एकत्रित हुए। सबसे पहले वे भारत बंद के चलते शहर बंद कराने के लिए रेलवे स्टेशन के समीप मार्केट गए, जहां से दुकानें बंद कराते हुए वे रेलवे रोड से होते हुए पालिका बाजार, मेन बाजार, छोटा बाजार, बिरला मंदिर सहित अन्य बाजारों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए भारत बंद मेें शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान अधिकतर दुकानदारों ने दुकानें बंद की तो कुछ उनके साथ भी शामिल हुए। हालांकि यह बंद दो घंटे के लिए ही किया गया, लेकिन अधिकतर दुकानदारों ने कुछ ही समय के बाद दुकनें खोल ली। इस दौरान सिटी एसएचओ प्रतीक सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें