फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे लोगों के बीच सच की राह पर चलना कठिन कार्य: शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर - 12
विज्ञापन

झूठे लोगों के बीच सच की राह पर चलना कठिन कार्य : शास्त्री
- सेक्टर-5 के शिव शक्ति मंदिर में भागवताचार्य पंडित अनिल ने किए प्रवचन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गो-गीता-गायत्री सत्संग सेवा समिति द्वारा सेक्टर-5 के शिव शक्ति मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भागवताचार्य पंडित अनिल शास्त्री ने प्रवचन किए। उन्होंने भक्त ध्रुव, प्रह्लाद की तपस्या, नृसिंह, मत्स्य अवतार और गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाई। यजमानों एवं श्रद्धालुओं ने भागवत पूजन किया। प्रसंगों में शास्त्री ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में लोगों में परस्पर ईर्ष्या, द्वेष, क्रोध एवं एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी रहती है। ईर्ष्यालु व्यक्ति अपने जीवन में कभी तरक्की नहीं कर सकता। झूठा आदमी सच से बहुत घबराता है। झूठे लोगों के बीच सच की राह पर चलना कठिन कार्य है। झूठ कुछ समय के लिए होता है, जबकि सच हमेशा मौजूद रहता और इसे आज तक कोई नहीं छिपा सका। कथा के बीच-बीच में भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भागवत आरती में आचार्य श्रीकांत तिवारी, पुजारी देवी दयाल शर्मा, सेक्टर- 5 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान चौधरी दलबीर सिंह, सत्यनारायण शर्मा, धीरज अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, जय प्रकाश आश्री, भूषण गुप्ता, मिहा सिंह, सतीश मित्तल, शिव चरण गुप्ता, गुरदयाल सिंह, गुलशन कुमार ग्रोवर, बेचु राय, सुरजीत सिंह, प्रेम कंसल, नीलम रानी, वीरमती, सरोज सैनी, अंजू नागरथ और पिंकी देवी सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें