फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एएसआइ बलविंद्र सिंह की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ड्यूटी से घर लौटते वक्त सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल सवार करीब 52 वर्षीय एएसआई बलविंद्र सिंह पिपली की शंकर कॉलोनी स्थित अपने घर लौट रहा था। पिपली अनाज मंडी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर - ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। जिस दौरान एएसआई बलविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एएसआई बलविंद्र सिंह जिला यमुनानगर के गांव दादुपुर का रहने वाला है। करीब 29 वर्षों से पुलिस सेवा में कार्यरत था और पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में एएसआई पद पर तैनात था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें