फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा नियमावली लागू करने पर स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा नियमावली लागू करने पर स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत अनुबंधित कर्मियों ने एनएचएम संघ की समन्वयक कुलविंदर कौर की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री अनिल विज से भेंट की। इस दौरान राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे कर्मियों ने नववर्ष के शुभारंभ पर सेवा नियमावली लागू करने पर स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर गदगद हुए कर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नियमितीकरण पॉलिसी लागू होने पर खुश स्वास्थ्य कर्मियों ने मंत्री अनिल विज को मिठाई खिलाते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कुरुक्षेत्र के गांव खानपुर कोलियां में कार्यरत स्टाफ नर्स और एनएचएम संघ हरियाणा की समन्वयक कुलविंदर कौर ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी सदस्यों ने अंबाला स्थित कैंप हाउस में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करके उनका आभार जताया। उन्होंने मंत्री विज का मुंह भी मीठा कराया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला राज्य है, जहां सरकार ने एनएचएम कर्मियों के लिए स्वास्थ्य मिशन सेवा नियमावली एवं नियमितीकरण पॉलिसी लागू की है। यह नियमावली अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल की तरह होगी। विज से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सुरेश, नवीन कुमारी, विजय कुमार, चरणदीप, अनिल, सुभाषवती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें