फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ ने किया सात नवंबर को जेल भरने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी महासंघ ने किया सात नवंबर को जेल भरने का ऐलान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला स्तरीय बैठक नए बस अड्डे के निकट ताज पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सिरी चद सैनी ने की। संचालन जिला सचिव अमरीक सिंह चठा ने किया। महासंघ से संबंधित सभी विभागों के संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान प्रांतीय उप प्रधान राजपाल गुसर ने कहा कि 18 सितंबर को महासंघ के शिष्टमंडल के साथ हरियाणा सरकार की बातचीत में 12 मांगों पर बातचीत हुई थी। इन्हें एक नवंबर को लागू करने का आश्वासन दिया गया था। यह घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई। सरकार के इसी रवैये के विरोध स्वरूप बैठक में आवाज बुलंद की गई। पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार सात नवंबर को प्रदेश भर में जिला स्तर पर जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में कुरुक्षेत्र जिले से रोडवेज, बिजली बोर्ड, पब्लिक हेल्थ, टीचिंग स्टाफ, नान टीचिंग, आबकारी कराधान, सक्षम यूनियन, आंगनबाड़ी आदि विभागों से बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे। इस अवसर पर मेहर सिंह खोखर, गुरमीत सिंह, विजयपाल, रामनिवास शर्मा, राजकुमार पिहोवा, जयनारायण शर्मा, कृष्ण दत्त, शेर सिंह, रामकुमार धीमान, सुरेंद्र बारवा, यशपाल पुहाल, राजेश गोयल, प्रेम वालिया, सौरभ, कर्मबीर, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें