चित्रकला प्रदर्शनी का एडीसी ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
हरियाणा कला परिषद्, मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र और यूनिक सोसायटी ऑफ आर्टिस्ट, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीसी धर्मवीर ने किया। इस मौके पर स्टेट यूनिर्वस्टी ऑफ पर्फोरमिंग एंड विजुअल आर्ट, रोहतक की रजिस्ट्रार भारती शर्मा विशिष्ट अतिथि थी। एडीसी ने चित्रकारों की कला की सराहना की। इस अवसर पर राम निरंजन, एचओडी, ललित कला विभाग, सीनियर आर्टिस्ट मिस्टर पठानिया, ललित कला समन्वयक सीमा कामंबोज, धर्मपाल, सहायक लेखाकार आरिका कपूर, एसएल दिवान राजेश सिवाच, रेनूका, आदि मौजूद रहे।