फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत भारती के दस दिवसीय शिविर का समापन समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संस्कृत भारती हरियाणा द्वारा दस दिवसीय आवासीय संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह 18 जून को होगा। वर्गाधिकारी आचार्य हरिदेव शास्त्री ने बताया कि विश्व की प्राचीन एवं प्रमुख भाषा संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सलारपुर रोड स्थित गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में यह शिविर 7 जून को आरंभ हुआ था। रविवार सुबह 9 बजे होने वाले समापन कार्यक्रम में विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के शोध निदेशक डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा की उपस्थिति में केयू कुलपति डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रेरणा संस्था के संस्थापक जयभगवान सिंगला विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में संस्कृत भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र मोहन मिश्र मुख्य वक्ता रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें