फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुर्वेदिक शिविर में 130 मरीजों ने कराई निशुल्क स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य जागरुकता ​शिविर के दौरान जांच करने पहुंचे विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंस्टीट्यूट फॉर आयुर्वेद स्टडीज एंड रिसर्च हॉस्पिटल की ओर से बीड़ पिपली में स्वास्थ्य जागरुकता व निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के अंतर्गत लगाए शिविर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। लगभग 130 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने ग्रामीण क्षेत्रों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में प्रेरित किया। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजा सिंगला ने कहा कि ऐसे शिविर आयोजित कर समाज के विभिन्न वर्गों तक आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। डॉ. सीमा एवं डॉ. सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को संतुलित आहार, दिनचर्या व स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बताया। कायचिकित्सा विभाग से डॉ. प्रीति गहलावत ने ज्वर, आमवात, जोड़ों के दर्द, पाचन संबंधी विकार व मधुमेह से संबंधित रोगियों की जांच कर आयुर्वेदिक परामर्श दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें