फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविरों में 15 में से 13 समस्याएं मौके पर निपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की नगरपरिषद, नगरपालिकाओं तथा बीडीपीओ कार्यालय में समाधान शिविर लगातार लगाए जा रहे हैं। सोमवार को लगाए समाधान शिविरों में 15 शिकायतें आईं, जिनमें से 13 का मौके पर ही निपटारा किया गया तो दो प्रक्रिया में रखी गईं। शिविरों में अधिकतर शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी और स्वामित्व से संबंधित रहीं। नगरपरिषद थानेसर में दो समस्याएं आईं, जिनका मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इसी तरह शाहाबाद नगरपालिका में एक, लाडवा नगरपालिका में आठ समस्याओं जिनका मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि इस्माईलाबाद में चार समस्याएं आईं, जिनमें से तीन समस्याएं मौके पर निपटाईं गईं। उधर जिला नगर योजनाकार पंकज सेतिया ने कहा कि यह समाधान शिविर नगरपरिषद, नगरपालिका और बीडीपीओ कार्यालय में प्रात: नौ बजे से 11 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें