कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय हथीरा में शनिवार को पौधारोपण अभियान चला। यह अभियान इको क्लब लाइफ फॉर मिशन के तहत आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों को भी पौधे वितरित किए गए। इसका उद्देश्य उन्हें घर और आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था। अब तक विद्यालय में कुल 125 पौधे रोपे जा चुके हैं। इनमें फलदार, फूलदार और इमारती लकड़ी के पौधे शामिल हैं। कार्यक्रम का लक्ष्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अभियान का निर्देशन इको क्लब लाइफ फॉर मिशन की प्रभारी सुमन लता ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी सूबे सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।