फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मकान से साढ़े 12 लाख रुपये चोरी

Sun, 29 Sep 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेड़ी मारकंडा से चोर किराए के मकान से साढ़े 12 लाख रुपये चुराकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने अपना मकान खरीदने के लिए यह रकम जोड़कर रखी थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर फॉरेंसिक की टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए।
विज्ञापन

चढूनी जाटान निवासी सागर ने थाना सदर को दी शिकायत में बताया कि वह डॉग ब्रीडिंग का कार्य करता है। इस काम के लिए उसने खेड़ी मारकंडा में एक मकान किराए पर लिया हुआ है। वह इस मकान में ही कुत्तों को रखता है। वह अपना मकान खरीदना चाहता था। इसलिए वह काफी समय से रुपये जोड़ रहा था। उसने मकान के लिए जाेडे साढ़े 12 लाख रुपये बेड में छुपाए हुए थे। 15 सितंबर को उसे अपने निजी काम से बाहर गया था। वहां से लौटने के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसने बेड खोलकर देखा तो उसे रुपये गायब मिले। रुपये के बारे में कोई सुराग नहीं मिलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें