फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चार महीने में नशे का कारोबार करने वाले 123 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। जिला पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नशा तस्करों पर लगाम लगाने का काम भी कर रही है। गत चार माह में पुलिस की ओर से मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 78 अभियोग दर्ज किए गए। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस साल के प्रथम चार माह की अवधि के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 78 अभियोग दर्ज कर 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अवधि के दौरान आरोपियों से विभिन्न तरह के मादक पदार्थ बरामद किए गए।
विज्ञापन

बताया कि आरोपियों से 12 किलो 735 ग्राम अफीम, एक किलो 290 ग्राम चरस, 176.050 ग्राम स्मैक, दो क्विंटल 34 किलो 388 ग्राम चूरा पोस्त, 47 किलो 660 ग्राम गांजा, तथा 130 नशे की गोलियां, 1200 कैप्सूल, 18 बोतल नशीली दवा बरामद हुई। इसके अलावा अफीम की खेती करने वाले आरोपियों से 1056 अफीम के पौधे बरामद किए गए। नशे के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस का अच्छा प्रयास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें