फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी के मोबाइल सहित एक व्यक्ति को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने चोरी के मोबाइल सहित किया एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को शोंटी वासी शैलेंद्र ने लाडवा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कंबोज अस्पताल से एक अज्ञात व्यक्ति दो मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। इसी कड़ी में एएसआई मूलचंद ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मेहरा वासी अमर सिंह उर्फ अमरू को काबू किया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी से दोनों मोबाइल को बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें