फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनक्रांति रथ यात्रा के कारण जाम में फंसी तीन स्कूलों की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर - 8
विज्ञापन

हुड्डा की जनक्रांति रथ यात्रा के कारण जाम में फंसी तीन स्कूलों की बसें
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रथयात्रा का लाडवा में कुरुक्षेत्र-सहारनपुर राज्य मार्ग पर महाराजा अग्रसेन चौक पर स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने अपने वाहन की छत से ही सड़क पर खड़े लोगों को संबोधित किया। संबोधन करते समय कार्यकर्ताओं एवं आमजन के एकत्रित होने से चौक के इर्द-गिर्द जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते रथयात्रा में शामिल वाहनों एवं सड़क पर खड़े कार्यकर्ताओं के कारण राज्य मार्ग पर लंबा जाम लगा। जाम में बच्चों को छुट्टी के बाद घर छोड़ने जा रही संजय गांधी स्कूल सहित लगभग तीन स्कूलों की बसें जाम में फंस गईं। घर जाने को व्याकुल भूखे-प्यासे बसों में बैठे लगभग 70 मासूम करीब चालीस मिनट तक रास्ते में अटके रहे। महाराणा अग्रसेन चौक से होकर रथयात्रा मुस्तफाबाद रोड से गांव बकाली की तरफ रवाना हुई। इसके बाद जाम खुला तो राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें