फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में बिजली सप्लाई में लगे लंबे कट, आढ़ती परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में बिजली सप्लाई में लगे लंबे कट, आढ़ती परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। गर्मी शुरू होते ही बिजली सप्लाई में लंबे-लंबे कट लगने लगे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। अनाजमंडी में बिजली सप्लाई में सात से आठ घंटे तक के कट लगाए जा रहे हैं। इससे आढ़तियों में रोष है। आढ़ती जितेंद्र पपनेजा, बलदेव शर्मा, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि गेहूं का सीजन शुरू हो चुका है। विभाग अभी से इतने लंबे-लंबे कट लगा रहा है। शुक्रवार भी अनाजमंडी की लाइट करीब छह घंटे गायब रही थी। इसके बाद आज भी मंडी की बिजली सप्लाई करीब आठ घंटे से बाधित है। न तो विभाग पहले से बिजली सप्लाई बंद करने की घोषणा करता है। पावर हाउस में बात करने पर जवाब मिलता है कि इस सप्लाई को बंद करने का परमिट लिया गया है। पावर हाउस में ड्यूटी पर तैनात जेई विजय मेहता ने कहा कि पावर हाउस से बिजली सप्लाई में कोई कट नहीं हो सकता। बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए लाइनमैन ने मंडी की सप्लाई बंद की होगी। जल्द ही बिजली सप्लाई को दुरुस्त करा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें