स्वयंसेवकों ने निकाली जन जागृति रैली
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा ने सात दिवसीय एनएसएस कैंप के दौरान जन जागृति रैली निकाली। इसमें स्वयंसेवकों के साथ लोहार माजरा के ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि कैंप में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। इनमें स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भागेदारी निभाई। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने सामाजिक और ज्वलंत मुद्दों पर लेखन के माध्यम से भावों की अभिव्यक्ति की। कैंप में रेडक्रॉस के प्रशिक्षक ने प्राथमिक चिकित्सा पद्धति के साथ-साथ तकनीकों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें जलने पर और दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए प्रयासों के बारे में बताया।