इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 101 वें जन्मदिवस पर लाडवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया। पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश गुप्ता के कार्यालय में रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विश्व मानचित्र पर भारत को शक्ति सपन्न देश होने का गौरव दिलाया। अपने समय में देश की ही नहीं, बल्कि विश्व की शक्तिशाली राजनेताओं में शुमार थीं। इस अवसर पर राम करण जैनपुर, देव गुप्ता, दर्शन खंडवाल, कुलदीप नारंग, पवन कंसल, राजेश लाडवा, रामगोपाल आदि मौजूद थे।