फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति में मेहंदी शगुन का प्रतिक : सोबती

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति में मेहंदी शगुन का प्रतीक : सोबती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। मनीष पपनेजा मेमोरियल पब्लिक सनातन धर्म गर्ल्स कालेज में करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. स्वाति की देख रेख में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष जगदीश पपनेजा और कालेज प्राचार्य रंजू सोबती ने किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी सहेलियों के हाथों पर विविध प्रकार की मेहंदी लगाई। इसमें राजस्थानी, अरेबियन, जयपुरी, दुल्हन मेहंदी आदि प्रमुख थीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूकसेना, दूसरा स्थान मनहषा और तीसरा स्थान शबनम ने प्राप्त किया। इस मौके पर कालेज प्राचार्य रंजू सोबती ने कहा कि भारत की संस्कृति के अनुसार मेहंदी शगुन का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें