लाडवा (ब्यूरो)। इंद्री रोड पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन द्वारा कुचले जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार लाडवा-इंद्री रोड पर बपदा कालोनी के पास सड़क पर जा रहे एक व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। किसी राहगीर ने इसकी सूचना लाडवा पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई।