फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे नगर पालिका कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी शनिवार को सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने शेख चेहली मकबरे से गोशाला बाजार से संघ के केंद्रीय नेता सुभाष गुंसर की अध्यक्षता में जुलूस निकाला, जिसमें गुसंर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 29 जून को कर्मचारी 12 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे। 6-7 जुलाई को शहर के सभी मुख्य मार्गों पर झाडू़ प्रदर्शन करेंगे और 11 जुलाई को शहर के मुख्य बाजारों में सभी कर्मचारी मशाल जुलूस निकाल कर सरकार के प्रति रोष प्रकट करेंगे। 12 से 14 जुलाई को व्यापारियों के साथ मिलकर संपूर्ण हड़ताल करेंगे। गुंसर ने कहा कि उनकी मांगों में सामन काम-सामन वेतन देना, कच्चे कर्मचरियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा बंद करना, सातवां वेतन आयोग लागू न करना, जोखिम पूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारियों को 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता दिया जाना, जोखिम पूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारी का 10 लाख रुपये का बीमा करवाना सहित अन्य मांगें है, जिन्हें पूरा करने के लिए कर्मचारी संघर्ष कर रहे है। जलूस में जिला प्रधान नरेश कुमार, ओम प्रकाश, सचिव एस के एस सुरेश गुढ़ा जिला वरिष्ठ उपप्रधान पर्यटन विभाग, जितेंद्र बंसल राज्य सचिव ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन, कृष्ण कुमार, सचिव आनंद सिंह ब्लॉक प्रधान थानेसर फतेह सिंह, जिला प्रधान बलवान टांक थानेसर, नगर पालिका मोहिंद्र गुुंसर, बलबीर सिंह, गुरचरण मंचल, मोहन लाल सौंदे पाला राम, सुरेंद्र, नरेश कुमार, संतरों, प्रकाशो, शीला, बिमला, रेणू, पिंकी, सुनील लोहट, धर्मपाल लोहट, मीरा, लाज्जो, दर्शनी, बबली सतीश दरोगा राजेंद्र टांक, प्रदीप सचिन, विनोद, संनी कुमार, जनजोटड और सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें