फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत कथा 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री माता अंजनी सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 24 से 30 जून तक करवाया जा रहा है। आयोजक सोमनाथ कक्कड़ एडवोकेट व प्रचार सचिव विजय अत्री ने बताया कि यह कथा सेक्टर-7 के श्री शिवशक्ति मंदिर में होगी, जिसमें प्रतिदिन भगवताचार्य शुकदेव महाराज सांय 4 से 7 बजे भागवत प्रवचन करेंगे। यह कथा शिवशक्ति मंदिर कमेटी, मारकंडेय मंदिर मोहन नगर और समस्त सेक्टर-7 निवासियों के सहयोग से करवाई जाएगी। कथा शुभारंभ दिवस 24 जून को सुबह 8 बजे सर्वदेव पूजन होगा। और 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। सांय 4 बजे भागवत कथा आरंभ होगी। कथा समापन दिवस 30 जून को हवन एवं भोजन प्रसाद के साथ कथा को विश्राम दिया जाएगा। इस कथा में नगर के व्यक्ति एवं यजमान शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें