फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया रोष प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने कर्मचारियों की मांगे पूरी करने का वादा किया था, लेकिन अब कर्मचारियों से वादा खिलाफी की जा रही है, इसके विरोध में मांगे पूरी होने तक कर्मचारी 22 जून को लाडवा में 11 बजे से 3 बजे तक धरना प्रदर्शन करके आंदोलन लगातार जारी रखेंगे। यह ऐलान हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने बाबैन में आयोजित कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए किया। उनके साथ इस कार्यक्रम में जिला सचिव अमरीक सिंह, जिला मुख्य सलाहकार कदम शर्मा, शाखा प्रधान जगदीप सिंह व ब्रांच सचिव यादविंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि 22 जून से आयोजित इस धरने प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक कर्मचारियों का आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, रतिराम, कर्म सिंह, कृष्ण दत्त, जगदीश, मेहरबान, गुरमीत सिंह, शमशेर सिंह, जगीर सिंह, तिलकराज व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें