फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक भिड़े, एक चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लाडवा रोड पर गांव मथाना के पास हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गांव क्योड़क निवासी महेंद्र सिंह व इसी गांववासी चरण सिंह अपने-अपने ट्रक लेकर यमुनानगर से कैथल की ओर जा रहे थे। वे गांव मथाना के पास पहुंचे ही थे कि अचानक ही एक अज्ञात ट्रक ने चरण सिंह के ट्रक को टक्कर मार दी, जिसमें चरण सिंह की मौत हो गई जबकि आरोपी ट्रक चालक भी घायल हो गया। घटना की सूचना तत्काल ही लाडवा पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। बाद में शव का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत परिजनों को सौंप दिया तो वहीं ट्रक चालक महेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें