कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी बलबीर सिंह के अनुसार गांधी नगर निवासी करीब 30 वर्षीय युवक धर्मवीर सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी ससुराल कैथल में ट्रेन से जाने के लिए रेलवे स्टेेशन पर पहुंचा था। वह ट्रेन में चढ़ने लगा तो अचानक ही फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल ही परिजनों को दी तो वहीं मंगलवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।