फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कृष्णानगर गामड़ी में निशुल्क टीबी जांच शिविर 119 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल फाउंडेशन ने टीबी मुक्त कुरुक्षेत्र अभियान के अंतर्गत कृष्णानगर गामड़ी में निशुल्क टीबी जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में क्षेत्र के 119 नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। लोगों की निशुल्क टीबी जांच की गई। उन्हें टीबी से बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार के प्रति जागरूक भी किया गया। मरीजों को परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। डॉ. प्रमोद सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। सांसद नवीन जिंदल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवीन जिंदल फाउंडेशन जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का तीसरा सफल शिविर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें