फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 118 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर बांटी दवाइयां

Mon, 04 Aug 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमर उजालाफाउंडेशन व जेन अस्पताल की तरफ से आयोजित ​शिविर में मरीजों की जांच करतेचिक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को सामुदायिक केंद्र किशनपुरा में डीआर जैन न्यूरोकेयर एंड मल्टीस्पेश्यलिटी अस्पताल के सहयोग से विश्व क्लोव्स सिंड्रोम जागरूकता दिवस पर निशुल्क सामान्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। शिविर का नेतृत्व वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. हिमांशु जैन और डॉ. संजय शर्मा ने किया। इस दौरान 118 लोगों को निशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच, ब्लड शुगर, पल्स रेट, हीमोग्लोबिन टेस्ट किए गए और दवाइयां प्रदान की गई। डॉ. हिमांशु जैन ने बताया कि क्लोव्स सिंड्रोम एक जन्मजात रोग है, जो पीआईकेथ्रीसीए जीन में उत्परिवर्तन के कारण होता है। इस मौके पर सरपंच संजीव कुमार मोनिका, अंजू, बाछल, सौरभ, गौरव, प्रवीण, कुलदीप, मनीष, जयनारायण सैनी सहित अन्य पंचायत सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें