कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल की फाउंडेशन ने मंगलवार को गांव बोढ़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इस शिविर में 118 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डॉ. प्रमोद सिंह के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने मरीजों की जांच की। शिविर में 100 मरीजों की ओपीडी की गई। इसके साथ ही 18 लोगों के निशुल्क लैब टेस्ट भी हुए। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी गईं। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐसे शिविर लगातार लगाए जा रहे हैं। फाउंडेशन प्राकृतिक खेती, कृषि तकनीकों और स्टार्टअप संस्कृति को भी बढ़ावा दे रही है। युवाओं के लिए कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आईटीआई संस्थानों का आधुनिकीकरण कर रोजगारपरक प्रशिक्षण को प्राथमिकता मिल रही है।