कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में सीआर्ट कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुुख्यातिथि एनआईडी से ओएसडी प्रो. डीएस कपूर ने किया। इस दौरान प्रो. डीएस कपूर ने प्रदर्शन का अवलोकन किया। कला प्रदर्शनी में मोहित, अनू, जोगिंदर, प्रियंका एवं मनिंदर सिंह ने अपने कार्य को प्रदर्शित किया। जोगिंदर सिंह ने मूर्तिकला के माध्यम से आधुनिक युग में जनजाति कला के लुप्त होने के संदर्भ में बताया तो मोहित कश्यप ने स्वच्छ भारत का संदेश दिया। इसके साथ ही छात्रा प्रियंका ने अपनी चित्रकला के माध्यम से प्रेम रस को प्रकृति के हर तत्व के साथ जोड़कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। अनू ने अपनी चित्रकला से सादा भोजन खाने के प्रति जागरूक किया तो वहीं फोटोग्राफी के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर प्रकाश डाला। मनिंदर ने बराक ओबामा, मिस्टर बीन, अभिनंदन का व्यंग्य चित्र बनाया है। इस मौके पर ललित कला विभाग के अध्यक्ष प्रो. रामविरंजन सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।