फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोगी दलों पर दवाब बनाने के लिए शिअद कर रहा प्रदेश में रैलियां: बलविंद्र चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दवाब बनाने के लिए शिअद कर रहा रैलियां: बलविंद्र चीमा
पिहोवा । सिख समाज जागरुक मिशन हरियाणा की बैठक उपप्रधान बलविंद्र सिंह चीमा की अध्यक्षता में अनाज मंडी में हुई। बैठक में शिरोमणी अकाली दल बादल की पिहोवा अनाज मंडी में होने वाली रैली का विरोध करने फैसला लिया गया। उपप्रधान बलविंद्र सिंह चीमा ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल बादल हरियाणा में आकर धर्म के नाम पर प्रदेश का माहौल बिगाडऩे व सिख समाज को बांटने का काम कर रहे है। शिरोमणी अकाली दल बादल ने हमेशा ही समाज को लूटने तथा दूसरी राजनैतिक पार्टियों के हाथों सिख समुदाय बेचने का काम किया है। पंजाब की जनता बादल को बुरी तरह से नकार चुकी है। जबकि हरियाणा में अकाली दल का कोई वजूद नहीं है। इस मौके पर रघबीर चटठा, राकेश बधवार, गुरप्रेस संधू, बलविंद्र सिंह, मोहर सिंह, दयानंद लाल चंद, कृष्ण भटेड़ी व अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें