कुरुक्षेत्र। नमो एप के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को कार्यकर्ताओं से अपने जीवन से जुड़ी सामाजिक अनुभवों को साझा किया। इसके लिए गांव सुनहेडी खालसा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के अनुभवों को मोदी एप के माध्यम से जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी सहित सभी कार्यकर्ताओ ने सुना। इस संवाद के माध्यम से प्रधानमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को विकास का मंत्र दिया। नमो एप पर बीजेपी के सांसदों और विधायकों को विकास का मंत्र दिया। इस दौरान देश के कोने-कोने से सांसदों और विधायकों ने पीएम के सामने अपनी बात रखी और उनसे मार्गदर्शन मांगा। इस मौके पर लेखराज विस्तारक, सुरेंद्र ईशाकपुर मंडल अध्यक्ष, सरपंच राजेश कुमार, पाला राम, धर्मबीर खेड़ी, राजीव अमीन, सुल्तान सिंह, नरेश खासपुर, रमेश खासपुर, राकेश शर्मा, बबली, ईश्वर सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।