फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से एटीएम का नंबर पूछ लगाया 15 हजार का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिहोवा । एक शातिर ठग द्वारा खुद को बैंक कर्मचारी बताकर महिला के एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर उसके खाते से 15 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव गलेडवा निवासी महिला सुरेंद्र कौर ने बताया कि 29 जनवरी को एक व्यक्ति ने उसे फोन पर खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर उसके एटीएम कार्ड का नंबर पूछा लिया था। उस व्यक्ति ने उससे कहा कि आपका एटीएम बंद हो चुका है। उसे दोबारा एक्टिव करने के लिए एटीएम कार्ड का नंबर बताना होगा। उसकी बातों में आकर उसने अपने एटीएम का नंबर उसे बता दिया। मंगलवार को वह अपने बैंक खाते से 15 हजार रुपये निकलवाने के लिए आई थी। जहां पर बैंक कर्मचारी ने बताया कि उसके खाते में 15 हजार रुपये से कम राशि है। कर्मचारी ने उसे बताया कि 29 जनवरी को उसके खाते से 15 हजार रुपये निकाले गए हैं। तब उसे याद आया कि 29 जनवरी को उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताने वाले एक व्यक्ति को उसके एटीएम कार्ड का नंबर बताया था। जिसके बाद उसके खाते से पैसे निकाले गए हैं। ठगी का अहसास होने पर उसने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें