फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आऊटसोर्सिंग के तहत लगे चालकों को हटाया तो होगा रोडवेज का चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
‘आउटसोर्सिंग पर लगे चालकों को हटाया तो करेंगे चक्का जाम’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
रोडवेज में आउटसोर्सिंग के तहत लगे चालकों को हटाने के फैसले को लेकर ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन ने कड़ा एतराज जताया है। यूनियन के प्रदेश उपप्रधान बलदेव सिंह मामू माजरा ने कहा कि 2016 में आउटसोर्सिंग के तहत 365 चालकों की भर्ती की गई थी, लेकिन अब अधिकारियों के जरिए उन्हें पता चला है कि सात मई से इन चालकों को हटाने का पत्र महाप्रबंधक कार्यालयों द्वारा जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन इसका कड़ा विरोध करती है। यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि यदि इन चालकों को हटाने का पत्र जारी हुआ तो कर्मचारी प्रदेश स्तर पर चक्का जाम कर हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेवारी सरकार की होंगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार इन चालकों को पक्का करे या फिर इनकी समयावधि बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें