फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कासगंज हिंसा में शहीद हुए चंदन गुप्ता को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चंदन गुप्ता को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भगवान परशुराम कॉलेज इकाई ने कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर जिला संयोजक हिमांशु ठाकुर ने कहा कि यह घटना बहुत निंदनीय है। गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थी परिषद की तिरंगा यात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। हिंसा के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता की मृत्यु हो गई।। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश को किसी आतंकवादी और किसी अन्य देश से खतरा नहीं है। क्योंकि, देश की सरकार और सैनिक उनसे निपटने में सक्षम हैं। देश के लोकतंत्र को खतरा उन लोगों से है जो देश में रहते हैं, देश में खाते हैं, देश में शिक्षा ग्रहण करते हैं और इसी देश में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर प्रदेश की सरकार पर दबाव बनाएगी, जिससे इस घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दी जाए। इस अवसर पर कॉलेज मंत्री योगेश पंवार, कॉलेज अध्यक्ष अजय सैनी, सहदेव भारद्वाज, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, अजय कल्याण, निखिल, आकाश, गुरप्रीत, उपाध्यक्ष भारत शर्मा, वैभव, उदित आदि कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें