एचएसआईआईडीसी ने जमीन बेचने वाले लोगों से आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं सरंचना विकास निगम लिमिटेड ने स्वेच्छा से अपनी भूमि बेचने वाले लोगों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने एचएसआईआईडीसी के एमडी के पत्र पर कार्रवाई करते हुए बताया कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार विभिन्न प्रोजेक्ट के विकास के लिए जो व्यक्ति अपनी जमीन को स्वेच्छा से बेचना चाहता है, वह व्यक्ति एचएसआईआईडीसी के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकता हैं। जिन लोगों ने हरियाणा रेगुलेशन ऑफ प्रोपर्टी डीलर्स एंड कन्सल्टेंट एक्ट 2008 और इसके बाद बने नियमों के अनुसार अपने आपको एचएसआईआईडीसी के पास एग्रीगेटर के रूप में पोर्टल पर पंजीकृत किया है, उनके लिए सरकार ने लाइसेंस फीस और रिन्यूवेल फीस को दो हजार रुपए कर दिया है।