चौ. चरण सिंह का जीवन देश सेवा को रहा समर्पित : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व मंत्री बलबीर सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह का जीवन समाज की सेवा और देश के विकास को समर्पित रहा। उनकी दूरगामी सोच के चलते देश ने कृषि क्षेत्र में खूब तरक्की की। सैनी गांव बीबीपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के नेता थे। वह बहुत अच्छे अर्थशास्त्री थे। उन्होंने देश के विकास और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम किया। इस मौके पर धुम्मन सिंह किरमच, धर्मबीर डागर, जसविंद्र सिंह, धर्मबीर खेड़ी, महेश पारचा, तिलक राज, मांगेराम कौशिक, वेदप्रकाश शर्मा, राजकुमार, संजय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।