फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का जश्न : ढोल की थाप पर थिरके एनएचएम कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी होने पर ढोल की थाप पर थिरके एनएचएम कर्मी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
मांगों को लेकर पिछले दस दिन से हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मियों के हौसले के आगे आखिरकार स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार को झुकना पड़ा। जैसे ही उच्च अधिकारियों के साथ सीएम द्वारा मीटिंग में की पहली जनवरी से सर्विस रूल लागू करने की घोषणा की जानकारी मिली, सभी हड़ताली कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसी के साथ कर्मियों ने हड़ताल को भी समाप्त कर दिया। शुक्रवार को सुबह एलएनजेपी अस्पताल परिसर में हड़ताल की बजाय जश्न का माहौल देखने को मिला। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने पर सरकार को झुकना पड़ा और कर्मियों की मांगों पर सहमति जता दी। इसके बाद तो कर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कर्मियों ने ढोल की थाप पर खूब मस्ती करके जीत का जश्न मनाया। करीब 2 घंटे नृत्य स्थल बने अस्पताल परिसर में इस दौरान कर्मियों ने समोसे, काजू कतली, केक, लड्डू बांटकर एक-दूसरे के साथ खुशी साझा की। आम आदमी पार्टी से जिला पदाधिकारी ओम सिंह एवं सर्व कर्मचारी संघ से जिला पदाधिकारी मान सिंह सहित अन्य समर्थकों ने पहुंचकर कर्मियों की खुशी को और बढ़ा दिया। स्टाफ नर्स प्रधान कुलविंदर कौर, रेफरल ट्रांसपोर्ट 108 इमरजेंसी सर्विस से नीलकंठ शर्मा सहित आरबीएसके से मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा, ड्राईवर बलविंदर, ईएमटी नी रज, कृष्ण शर्मा, एएनएम की प्रधान सुभाषवती, सुरेंद्र, गीता, सुनीता, एसएमसीयू से सुलोचना तथा गगन इत्यादि हड़ताल में शामिल सभी कर्मियों ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पिहोवा विधायक जसविंदर संधू, कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आम आदमी पार्टी से ओम सिंह एवं सर्व कर्मचारी संघ का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें