फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने दी ग्रामीणों को बिजली बचाने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम ने दी ग्रामीणों को बिजली बचाने की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
बिजली निगम की ओर से सोमवार को बिजली बचाओ देश बढ़ाओ कार्यक्रम के तहत गांव संधौला, संधौली और मलिकपुर में रथ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों को बिजली बचाने की जानकारी दी और बिजली चोरी ना करने की अपील की। चीफ इंजीनियर एचपी शर्मा ने बताया कि 100 वाट का बल्ब 10 घंटे में एक यूनिट बिजली खर्च करता है। इस एक यूनिट को बनाने में 750 ग्राम कोयला और एक लीटर से ज्यादा पानी खर्च होता है। इन्वर्टर की बिजली महंगी पड़ती है। उधर, हरियाणवीं कलाकारों ने संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को जगमग योजना के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर अनिल कुमार, प्रदीप कुमार सहित कई बिजली कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें