फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगरमिल में हुई 2 लाख 61 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में हुई 2 लाख 61 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
शाहाबाद सहकारी शुगर मिल का पिराई सत्र सही चल रहा है। सात नवंबर से शुरू हुए पिराई सत्र में अब तक दो लाख 61 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई करके 12 हजार 200 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। यह जानकारी शुगर मिल के एमडी सुजान सिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया कि गन्ने की ऑन डेट शुगर रिकवरी 8.38 प्रतिशत है। टू डेट रिकवरी 8.32 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 15 लाख 9 हजार 298 यूनिट बिजली का निर्यात हरियाणा विद्युत निगम को किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान मिल में साफ, ताजा, जड़ रहित और अगोला रहित गन्ना सप्लाई करें। इससे मिल की रिकवरी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि कुछ किसान अगोला और कच्चा गन्ना मिल को सप्लाई करते हैं। इससे मिल की रिकवरी घटती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें