देश के संविधान और कानून के खिलाफ हरियाणा विधानसभा का निर्णय : कोहली
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
वीरवार को कांग्रेस का क्रमिक अनशन 46वें दिन में प्रवेश कर गया। 51 दिन के क्रमिक अनशन पर कांग्रेस और किसान विधानसभा का घेराव कर सकते हैं। वीरवार को अनशन की शुरुआत कांग्रेस नेता हर्ष वर्धन कोहली ने की जबकि कुलविन्द्र ठोल, राजबीर सिंह, नैब सिंह, विरेन्द्र सिंह, संतोख सिंह, ऊधम सिंह, धर्मबीर, जयंत, अशोक तिगरी, रिंका, सुखदेव सिंह अनशन पर बैठे। कांग्रेस नेता हर्ष वर्धन कोहली ने कहा कि प्रदेश की खट्टर सरकार ने जो दादूपुर नलवी नहर को निरस्त करने का निर्णय लिया है वह देश के संविधान व कानून के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय को न तो पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और न ही मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन व कांग्रेस मिलकर राष्ट्रपति के जाकर जमीन वापस करने के काले कानून को पास न करने की मांग करेंगे, ताकि हरियाणा सरकार का यह निर्णय वहीं खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि खट्टर के मंत्रिमंडल को कोई अधिकार नहीं कि दादूपुर नहर को खत्म कर दें। इस अवसर पर रणधीर कश्यप, दीपा गौरीपुर, संदीप संभालखी, ऋषिपाल ठोल, बलजीत ढिंढसा, गुलाब ठोल, संजय नरवाल, राजकुमार, बलकार कुरड़ी, पिंटू राणा तंगौर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।