अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। मॉडल टाऊन स्थित बीईओ कार्यालय में कलसा स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र गर्ग ने बीईओ का कार्यभार संभाला। इससे पहले राजकुमार तुषार बीईओ के पद पर तैनात थे। गर्ग ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिन स्कूलों में अध्यापकों की कमी है, उन स्कूलों में अध्यापकों की व्यवस्था की जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो। इसके अलावा स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं को पूरा किया जाएगा। मौके पर सुखविंद्र सिंह, पवन मित्तल, सुनील जिंदल, शिवदयाल सिंह, कश्मीर सिंह, खेमचंद वधवा, वीरेंद्र वालिया, विजेता, कुलबीर, ईश्वर, नीरज वर्मा कई अध्यापक व कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।